WDसिने तारिका और ड्रीमगर्ल के नाम से मशहूर हुई हेमा मालिनी ने उम्मीदों के मुताबिक कर्नाटक से राज्यसभा की सीट के लिए हुए उपचुनाव में जीत दर्ज की है। जीत के बाद उन्होंने कहा है कि जिस काम के लिए उन्हें जीत मिली है वह उसे पूरा करेंगी।
इस उपचुनाव में कुल 205 मत पड़े, जिसमें से हेमा मालिनी को 106 और उनके प्रतिद्वंदी और साहित्यकार के मारूलासिद्दपा को 94 मत मिले।
हेमा भाजपा प्रत्याशी थी जबकि मारूलासिद्दपा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर लड़े और उन्हें कांग्रेस और जद (एस) का समर्थन प्राप्त था। कुल 205 मतों में पाँच को अवैध करार दिया गया था।
जीत के बाद हेमा ने उन बातों का मजाक उड़ाया, जिनमें उन्हें बाहरी कहा गया था और कहा कि कुछ लोगों को लगता था कि मुझे यहाँ से नहीं लड़ना चाहिए था। यह मुझे काफी मजाकिया लगता है। दूसरी तरफ भाजपा के एक नेता ने कहा यह अप्रत्याशित जीत है।
No comments:
Post a Comment